RCB CAPTAIN 2025 कोहली नहीं रजत पाटीदार होंगे आरसीबी के कप्तान जानिए क्या है पूरी वजह

Spread the love

रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने आने वाले आईपीएल सीजन के लिए अपना कप्तान घोषित कर दिया है। रजत पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड रुपए में रिटेन किया था। जिसकी घोषणा आज आरसीबी फ्रेंचाइजी ने केएससीए के इवेंट में की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
banner
Credit RCB YOUTUBE CHANNEL

फाफ डू प्लेसिस को आरसीबी ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था जो पिछले सीजन में उनके टीम के कप्तान थे।प्लेसिस इस बार दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा नीलामी में 2 करोड़ में डीसी नहीं खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस ने दो आईपीएल फाइनल जीते हैं। उन्होंने दोनों आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2018 और 2021 में जीते हैं। 2021 के फाइनल में प्लेसिस ने कोलकाता नाइट्स राइडर के खिलाफ 59 गेंदों में 86 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई थी और वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

क्या है रजत पाटीदार को कप्तान बनाने की वजह

रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हरारे ट्रॉफी दोनों में ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। पाटीदार ने मुश्ताक अली ट्रॉफी 25 में मध्य प्रदेश की टीम को फाइनल तक पहुंचा था और सीरीज के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन मुंबई की टीम ने फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया था।

रजत पाटीदार आरसीबी फ्रेंचाइजी के उन चुनिंदा प्लेयर्स में से एक थे जिन्हें आरसीबी ने इस सीजन के लिए रिटेन किया था। पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान है। इन्होंने आरसीबी के लिए 2024 आईपीएल संस्करण में 15 मैच में 395 रन बनाए थे।

फाफ डू प्लेसिस ने आरसीबी को पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचाया था लेकिन इस बार उनकी राहें अलग हो चुकी हैं।

पाटीदार के कप्तान बनने के बाद कोहली ने क्या कहा

किंग कोहली ने आरसीबी के द्वारा रजत पाटीदार को कप्तान बनाने के बाद एक वीडियो जारी कर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि रजत ने पिछले कुछ सालों में खुद को काफी विकसित किया है वह इंडिया के लिए भी खेला और पिछले सीजन में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आरसीबी के फैंस का दिल जीत है मैं उसे कप्तान बनने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और इच्छा जाहिर करता हूं कि वह इस बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Credit RCB YOUTUBE CHANNEL

कैसा रहा है अब तक रजत का सफर

पाटीदार ने अपना आईपीएल डेब्यु 2021 सीजन में किया था। लेकिन आरसीबी ने 2022 सीजन में रजत को रिलीज कर दिया था और वह उसे सीजन में अनसोल्ड रहे।लुवनिथ सिसोदिया के दुर्भाग्यवश इंजरी के बाद पाटीदार को एक रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में लिया गया था। इसके बाद उन्होंने आठ पारियों में आरसीबी के लिए 333 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था।

पाटीदार आरसीबी के लिए 27 मैचों में 799 रन 158.8 के स्ट्राइक रेट के साथ बना चुके हैं। आरसीबी के साथ-साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। रजत पाटीदार ने यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है उन्होंने इसके लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था।आरसीबी में रिप्लेसमेंट के लिए 2022 सीजन में उन्हें एक कॉल आया इसके बाद उन्होंने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया और यहीं से उनकी किस्मत चमक गई।

एक अनसोल्ड प्लेयर से आरसीबी के कप्तान बनने की कहानी रजत पाटीदार ने अपनी मेहनत के दम पर लिखी है। रजत का जन्म इंदौर के मध्य प्रदेश में 1993 में हुआ था।

रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु द्वारा कप्तान बनाने पर आपकी क्या राय है आप कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

Leave a Comment

पहले वनडे में भारत की शर्मनाक हार