तीन साल पहले 2022 में जिस मूवी की घोषणा की गईं थी उसका ट्रेलर कल शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया।अर्जुन कपूर की इस कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’का ट्रेलर रिलीज होने के एक दिन बाद 77 लाख बार Youtube पर देखा जा चुका हैं।
यहां देखें
ट्रेलर को Pooja Entertainment Youtube Channel पर देखा जा सकता हैं।
फिल्म 21 फरवरी को सिनेमा घर में रिलीज होगी। इस फिल्म को अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह ने अभिनीत किया है।
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म Mere Husband Ki Biwi का निर्देशन फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज ने किया है।वो पति पत्नी और वो, खेल खेल में और हैप्पी भाग जाएगी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है।
क्या है इस ट्रेलर में
फिल्म के ट्रेलर में पोस्टर में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म Past और Future वाइफ पर आधारित हैं। जिसमें भूमि पेडनेकर Past वाइफ की भूमिका में नजर आएंगी जिनकी याददाश्त चली गई हैं। वहीं future वाइफ की भूमिका में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म में हर्ष गुजराल की कॉमेडी डायलॉग का तड़का भी नजर आएगा। यह एक लव ट्राइंगल मूवी है।
“तेरी लाइफ किस ट्राइंगल में आकर फंस गई हैं “
“चलो बेटे एक्सप्रेशन दिखाओ “
काफी अच्छे डायलॉग पर आधारित मूवी हैं। इस फिल्म को वसु भगनानी जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने निर्मित किया है।
क्या कहा अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के बारे में
अर्जुन कपूर कुछ समय पहले सिंघम अगेन फिल्म में नजर आए थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान अर्जुन ने अपने आगे के शादी के प्लान पर भी बात की। हाल ही में उनका ब्रेकअप मलाइका अरोड़ा के साथ हुआ था। अर्जुन ने कहा कि जब होगी तब आप सबको बता दूंगा।आज तो फिल्म को डिसकस करने का और सेलिब्रेट करने का मौका है। इसलिए फिल्म के बारे में बात करते हैं।
अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी का ब्रेकअप
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वेकेशंस पर दोनों की बहुत सारी खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती थी। लेकिन 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसकी पुष्टि अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन फिल्म के प्रमोशन पर भीड़ द्वारा मलाइका मलाइका चिल्लाने लगी तो उन्होंने कहा कि अभी मैं सिंगल हूं आप लोग रिलैक्स करो।