Delhi Freebies दिल्ली की नई सरकार: जनता को मिलेंगी ये खास सुविधाएं और फायदे क्या क्या वादे थे बीजेपी पार्टी के

Spread the love

Delhi Freebies:दिल्ली की नई सरकार का गठन होने वाला है कल शाम शनिवार को चुनाव परिणाम के आते ही आप सरकार में मुख्यमंत्री रही आतिशी ने एलजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
banner
https://www.youtube.com/live/4mBQuIeBU3Q?si=s2C6lzjrQhWaIMH3
Credit TV9 BHARAT VARSH

कालकाजी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद उनके डांस और जश्न का वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ। क्योंकि दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को एक अप्रत्याशित हार हुई हैं पार्टी के सभी बड़े नेतृत्व को हार का सामना करना पड़ा है।

https://youtu.be/oWl28mi6vNg?si=y1WgWMF0XSYncZ0_
Credit Dainik Jagran Youtube

क्या क्या मिलने वाला है दिल्ली की जनता को

  • हर गरीब महिला को प्रति माह 2500 की आर्थिक मदद मिलेगी।
  • हर गर्भवती महिला को 21000 की आर्थिक मदद और 6 पोषण कीट प्रदान की जाएगी।
  • हर गरीब परिवार की महिला को₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और होली और दीवाली पर एक एक सिलिंडर मुफ्त मिलेगा।
  • पहले कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना का लागू करना। जिससे दिल्ली वासियों को 500000 का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा और 5 लाख का अतिरिक्त मुफ्त इलाज राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन 2000 से बढ़कर 2500 हो जाएगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, बेसहारा महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन 2500 से ₹3000 प्रतिमाह हो जाएगी।
  • जेजे क्लस्टरों में अटल कैंटीन की स्थापना करके सिर्फ 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी।

कौन हो सकता हैं दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी चर्चाएं हो रहीं हैं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। काफी सारे नामों पर कयास लगाई जा रही है। लेकिन विशेषज्ञ की माने तो भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने फैसलों से लोगों को सरप्राइस कर देती हैं। बीजेपी हमेशा जाति और समुदाय, जेंडर में संतुलन बना कर पद के लिए नाम की घोषणा करती हैं।

केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा का नाम काफी चर्चा में है लेकिन वह पहली बार दिल्ली विधानसभा से विधायक बन रहे हैं।पार्टी की राज्य इकाई के दो पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के नाम पर भी चर्चा जरूर करेगी।विजेंद्र गुप्ता जिन्होंने लगातार चौथी बार लगभग 38,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।सतीश उपाध्याय ने भी 2100 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की हैं।

जबकि बीजेपी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ी और एक अप्रत्याशित जीत दर्ज करने में सफल हुईं हैं तो मुख्यमंत्री पद के लिए अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की बैठक में ही चेहरा स्पष्ट होगा।

कुछ सूत्रों के अनुसार यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी एक से अधिक उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा, उत्तरी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी जो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज का भी नाम काफी चर्चा में है।

अभी कयास है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री भी दे सकती है। 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी की पिछली सरकार प्याज की महंगाई के मुद्दे की वजह से सिर्फ 52 दिन ही चल पाई थी इसके बाद से 27 साल से बीजेपी की वापसी नहीं हुई। संयोग की बात यह है कि दिल्ली में जब भी सत्ता परिवर्तन हुआ है तब दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला ही रही है। चाहे वह सुषमा स्वराज हो, शीला दीक्षित हो या फिर आतिशी ।

 

देश दुनिया की सभी खबरों से जुड़े रहने के लिए आप UPGOVTNEWS को सब्सक्राइब जरूर करें।

आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा?

1 thought on “Delhi Freebies दिल्ली की नई सरकार: जनता को मिलेंगी ये खास सुविधाएं और फायदे क्या क्या वादे थे बीजेपी पार्टी के”

Leave a Comment

पहले वनडे में भारत की शर्मनाक हार